UP Board Result 2025 का इंतज़ार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
संभावित रिजल्ट डेट:
ऐसा माना जा रहा है कि UP Board Result 2025 अप्रैल के अंत तक घोषित किया जा सकता है। पिछले साल रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी हुआ था, इसलिए इस साल भी इसी तारीख के आसपास आने की उम्मीद है।
ऐसे करें UP Board 10th, 12th Result 2025 चेक UP Board Result 2025
- सबसे पहले upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाएं।
- “UP Board 10th, 12th Result 2025” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और अन्य ज़रूरी जानकारी भरें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा।
- चाहें तो उसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
ALSO READ : Gold Price Today : ₹97,000 के पार बना हुआ है 24 कैरेट सोना, जानें प्रमुख शहरों के रेट
इस बार कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा?
इस साल बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक 8,140 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थीं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से 2 अप्रैल तक 261 सेंटरों पर हुआ।
बोर्ड ने इस बार रिजल्ट में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश दिए थे, जिससे मूल्यांकन में कोई गड़बड़ी न हो।

परीक्षाएं और मूल्यांकन
इस साल यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच 8,140 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी. उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से 2 अप्रैल 2025 तक 261 केंद्रों पर किया गया. बोर्ड ने त्रुटिरहित मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं.
पिछले साल के टॉपर्स पर एक नजर
पिछले साल 12वीं में शुभम वर्मा ने बाज़ी मारी थी। उन्होंने 500 में से 489 अंक (97.80%) हासिल किए थे।
दूसरे स्थान पर 6 छात्र रहे जिन्होंने 488 अंक (97.60%) हासिल किए:
- विशु चौधरी (बागपत)
- काजल सिंह (अमरोहा)
- राज वर्मा व कशिश मौर्य (सीतापुर)
- चार्ली गुप्ता (सिद्धार्थनगर)
- सुजाता पांडेय (देवरिया)
तीसरा स्थान साझा किया 5 छात्रों ने, जिनके 487 अंक (97.40%) थे:
- शीतल वर्मा (सीतापुर)
- कशिश यादव (रायबरेली)
- आदित्य यादव (कानपुर नगर)
- अंकाक्षा विश्वकर्मा (फतेहपुर)
- पलक सिंह (सिद्धार्थनगर)
नोट: UP Board Result 2025 की आधिकारिक तारीख का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही एक नोटिफिकेशन के जरिए इसकी जानकारी दी जाएगी।